"यूट्यूब की यात्रा: शुरुआत से सफलता तक"
"मेरे 9 सालों का अनुभव और सीखने का सफर"
Creator Book
"यूट्यूब की दुनिया में कदम रखते हुए मैंने अपने पहले
वीडियो से लेकर आज की सफलता तक का सफर तय
किया है। इस पुस्तक में, मैं आपके साथ वो सब अनुभव,
संघर्ष, और सीख साझा कर रहा हूँ जो मैंने इस यात्रा में
प्राप्त की।"
"इस पुस्तक के माध्यम से, आपको यूट्यूब चैनल खोलने,
उसे ग्रो करने, और ऑनलाइन सफलता पाने के हर पहलू
की गहरी जानकारी मिलेगी।"
"जानें कै से सही कं टेंट बनाएँ, दर्शकों को जोड़े रखें, और
अपने चैनल को सफलता के शिखर तक पहुँचाएँ।"
2
,नए क्रिएटर को काफी सारी प्रॉब्लम्स का फे स करना पड़ती है।
जैसे:
सर हमारे चैनल का नाम सही है या नहीं?
चैनल “Logo” लोगो सही है या नहीं?
चैनल पूरी तरह से हमने सही बनाया है या नहीं?
क्या हम वीडियो सही बना रहे हैं या नहीं?
ऐसे कई मन में सवाल रहते हैं शुरुआती दौर में क्रिएटर
यह चीज फे स करनी पड़ती है।
आपके उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हमने “यूट्यूब
एक्सपट्र्स” एक टीम बनाई है, ताकि नए creator's
को मदद मिल सके
3
, यूट्यूब चैनल शुरू करने से पहले ये बातें जानना ज़रूरी है
क्या नहीं करना है?
यूट्यूब चैनल बनाने के बाद अक्सर लोग ये गलतियां करते हैं:
1. दोस्तों और रिश्तेदारों से सब्सक्राइब करवाना:
आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन लेकर उनसे चैनल
सब्सक्राइब करवाते हैं।
अपनी वीडियो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, और
फे सबुक पर हर किसी को शेयर कर सब्सक्राइबर जोड़ने की कोशिश
करते हैं।
ये क्यों गलत है?
गूगल और यूट्यूब की निगरानी:
यूट्यूब, गूगल का प्रोडक्ट है, और इंटरनेट पर सबकी
एक्टिविटी ट्रैक होती है।
अगर आप दोस्तों और रिश्तेदारों से सब्सक्राइबर लेकर चैनल
को बढ़ाने की कोशिश करते हैं, तो यूट्यूब इसे "अनऑर्गैनिक
ग्रोथ" मानता है।
यूट्यूब का एल्गोरिदम इसे पहचान लेता है और आपको
"सिस्टम चीट" करने वाला मानता है।
इसका नतीजा यह होता है कि यूट्यूब आपकी वीडियो को ज्यादा
लोगों तक पहुंचाने (इम्प्रेशन्स देने) से रोक देता है।
4